Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ठंड से नहीं मिल रही राहत

  • तापमान 5.5 डिग्री, वातावरण में ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत, कोहरे से घटी विजिबिलिटी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को सुबह का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की आर्द्रता 100 प्रतिशत पर पहुंच गई। जबकि कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। जिसके चलते वाहन संचालन में लोगों को दिक्कत आई।

26 14

सर्दी का मौसम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मुजफ्फरनगर में तापमान काफी नीचे जा रहा है। सुबह के समय पारा घटकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार सुबह लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार सुबह का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसमें मंगलवार सुबह 1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया।

सोमवार रात से ही कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया था। मंगलवार सुबह तो आसमान में कोहरा छाया रहा। प्रातः 10 बजे तक भी आसमान से कोहरा पूरी तरह नहीं छटा। शहर में तो कोहरे से राहत मिली लेकिन हाईवे पर वाहनों को रेंगना पड़ा। कोहरे के चलते हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम रही। ठंड के मौसम में ह्यूमिडिटी परेशानी बढ़ा रही है। वातावरण में आर्द्रता 100 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जिससे लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img