Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

50 जगहों पर सीबीआई की रेड से हड़कंप, घूस लेते एफसीआई डीजीएम रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एफसीआई में घोटाले को लेकर आज बुधवार को सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की है।

सीबीआई ने कुल 50 स्थानों पर रेड डाली है। बताया गया है कि सीबीआई ने फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के डीजीएम यानि उप महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी यानि सीबीआई ने अलग-अलग ठिकानों पर केस से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इस कथित घोटाले में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों की भूमिका पर एजेंसी को शक है। इसकी जांच की जा रही है। एफसीआई डीजीएम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

इनपुट मिलने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। साथ ही दिल्ली में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई है।

सीबीआई को एफसीआई में भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सीबीआई इसकी जांच में जुटी थी। पिछले 6 महीने से एजेंसी मामले में खुफिया जानकारी जुटा रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img