जनवाणी संवाददाता |
ऊन: जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के संयुक्त तत्वधान में खंड विकास कार्यालय ऊन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 298 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी के आदेशा पर ऊन ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एसआईएस इंडिया प्रा.लि, एसकेएस जॉब प्लेसमेंट प्रा.लि, एमएनसीएस एंड क्रेडिट सोलूशन प्रा.लि., अय्युर हर्बल मैनपावर सर्विस, महेंद्र आॅटो मैनपावर सप्लाई, पुखराज हेल्थकेयर आदि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री आॅपरेटर, टैक्निकल, सेल्स मैनेजर, स्टोर कीपर,डाटा एंट्री आॅपरेटर एंड नॉन टैक्निकल आदि पदों पर 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर रोजगार मेले में कुल 298 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। रोजगार मेले में सचिन कुमार अनुदेशक एवं कम्पनी सदस्यों ने अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसिलिंग भी की गई। इस अवसर पर मेले में संजीव कुमार, राजकुमार तायल, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

