जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: सीमा जागरण मंच, अवध प्रान्त के तत्वाधान में श्री सद्गुरू शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज रमनगरा चौराहा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के प्रान्त महामंत्री रामकृपाल शुक्ल जी,प्रान्त के संगठन मंत्री अमरनाथ जी,जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जी,जिला महामंत्री जीतेन्द्र वर्मा जी सहित प्रधानाचार्य और अध्यापक बन्धुओं सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

