Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

सेंसेक्स 42 अंकों की मजबूती के साथ 60,901.16 के लेवल पर खुला, निफ्टी 18100 के पास

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। हालांकि इस दौरान सेंसेक्स 42 अंकों की मजबूती के साथ 60,901.16 के लेवल पर खुलने में सफल रहा। दूसरी ओर निफ्टी आठ अंकों की तेजी के साथ 18115 के स्तर पर ओपन हुआ।

आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई

इस दौरान बैंक निफ्टी 187 अंक मजबूत होकर 42516 अंकों के लेवल पर खुला। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर भी तीन प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।

आज रिलायंस, यूनियन बैंक और बंधन बैंक जैसी कंपनियों के नतीजे आने हैं ऐसे में बाजार की नजर इनके शेयरों की चाल पर बनी हुई है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img