Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

कंगना रनौत ने पूरी की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, भावुक नोट शेयर कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो गई है। कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। कंगना ने इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया है। फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी कंगना रनोट ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। कंगना ने फिल्म के सेट की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह निर्देशक की कुर्सी पर बैठी नजर आ रहीं हैं।

50 14

कंगना द्वारा शेयर की गई फोटोज में वे देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में एक लॉन्ग नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- ”एक एक्टर के तौर पर मैंने आज इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली। ऐसा लगता जरूर है कि ये सबकुछ इतनी आसानी से हो गया लेकिन ये इतना भी आसान नहीं था।”

48 14

इस फिल्म की शूटिंग के लिए सबकुछ दांव पर लगाया 

”मैंने इस फिल्म की शूटिंग के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। एक-एक चीज जिसपर मेरा मालिकाना हक था सब कुछ दांव पर लगा दिया। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के वक्त मैं डेंगू का शिकार हो गई थी। इतने लो ब्लड सेल काउंट्स के बाद भी एक व्यक्ति के तौर पर मेरे कैरेक्टर को हर समय परखा गया।”

फीलिंग्स को लेकर रहती हूं मुखर

”मैं हमेशा अपनी फीलिंग्स को लेकर बहुत मुखर रहती हूं लेकिन मुझे उन लोगों से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है जो मुझे गिरा हुआ देखना चाहते हैं। जो मेरे जीवन में मुश्किलों को बढ़ावा देने के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हैं। मैं उनसे अपने दुख साझा नहीं करती और उन्हें कष्ट में नहीं डालती। अगर आपको लगता है कि सिर्फ कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं तो या जो आप चाहते हैं वो आपको मिल जाएगा तो मेरा यकीन मानिए आपको अपने इस खयालात पर फिर से सोचने की जरूरत है।”

”अगर आप खूब मेहनत भी करते हैं तो भी आपकी क्षमताओं का बार-बार आकलन किया जाएगा। जब तक भी आप खुद को संभाल सकते हैं संभालिए। अगर जीवन आपको संघर्षों से भरा मालूम होता है तो आप भाग्यशाली हैं लेकिन अगर आपके जीवन में परेशानियां नहीं हैं तो आप ब्लेस्ड हैं। आपको टूट कर बिखरना नहीं है, सेलिब्रेट करना है।”

फिल्म की पूरी टीम को कहा शुक्रिया 

पोस्ट में कंगना ने फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू का शुक्रिया अदा किया है। कंगना ने आगे लिखा है, ‘जो लोग मेरी परवाह करते हैं, उन्हें बता दूं कि मैं अब सुरक्षित जगह पर हूं। मुझे सिर्फ आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।’ आपको बता दें कि कंगना इस फिल्म की निर्देशक भी हैं।

49 14

कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। कंगना के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘कंगना, आपके इस नोट ने मेरा दिल छू लिया, बहुत ही प्रेरक अंदाज में लिखा है।’ वहीं यूजर्स भी कंगना का हौंसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img