Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरियाई छात्राओं पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, हंगामा

  • विवि में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एलआईयू
  • छात्राओं से पूछताछ के बाद किया रवाना, छात्रा से पूछी थी ईसा मसीह की खूबिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तीन दक्षिण कोरिया की छात्राओं पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एलआईयू की टीम परिसर पहुंची और छात्राओं से बात करके उनको दिल्ली भेज दिया जहां से वे दो दिन बाद कोरिया जाएंगी। दक्षिण कोरिया की तीन युवतियां मेरठ में आई थी। उनकी एक मित्र ने उनको हिंदी बोलना सिखाया था।

विवि के हास्टल के छात्रों ने कोरिया की छात्राओं को देखा तो उनसे आने का कारण पूछा। छात्राओं ने कहा कि वे कैंपस घूमने आई हैं। इस पर छात्राओं ने कहा कि वे कैंपस घूमने आई हैं। छात्रों ने कहा कि किस धर्म की हो, एक छात्रा ने ईसाई धर्म बताया तो छात्रों ने ईसा मसीह के बारे में पूछना शुरु कर दिया। तभी कुछ छात्रों ने मुंह में कपड़ा बांधकर जयश्री राम के नारे लगाने शुरु कर दिये। छात्राएं घबरा गई और गेट तक आ गई। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगा दिया।

20 15

हॉस्टल के छात्रों ने छात्र नेता अक्षय बैंसला को बुला लिया। अक्षय ने मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया से कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाए अगर छात्राएं निर्दोष हैं तो उनको बाइज्जत जाने दिया जाए। तीनों कोरियाई लड़कियों की परसों की फ्लाइट है। एलआईयू ने उनसे पूछताछ की और दिल्ली भेज दिया। छात्रों ने लिखित में कोई शिकायत भी नही की। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है छात्र बेवजह का आरोप लगा रहे थे। धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img