Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सर्राफ के शोरूम से लाखों के जेवरात चोरी

  • नई मंडी में अंशुल ज्वेलर्स में पीछे की दीवार फाड़कर घुसे चोर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वेलरी शोरूम में देर रात चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर शोरूम की पिछली दीवार फाड़कर भीतर घुसे। शोरूम मालिक का सौभाग्य रहा कि तिजोरी नहीं खुल पाई। जबकि बदमाश शोकेस में रखें जेवरात चुरा ले गए।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वकील रोड स्थित बड़ी धर्मशाला के सामने अंशुल ज्वेलर्स का शोरूम है। जहां सोमवार देर रात दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर सुबह नई मंडी पुलिस जांच के लिए पहुंची है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रही है। उधर पॉश इलाके नई मंडी में चोरी होने से आसपास के लोग भी परेशान हैं। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि फिलहाल नुकसान का हिसाब लगाया जा रहा है।

शोरूम मालिक चोरी गई ज्वेलरी की सूची तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि अच्छा ये रहा की शोरूम की तिजोरी चोरों पर नहीं खुल पाई। उसका लाक क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे खुलवाने के लिए शोरूम मालिक मैकेनिक बुला रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने पर सीओ नहीं मंडी और थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि लाखों के जेवरात चोरी हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img