Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

यूपी स्थापना दिवस पर किया गौ पूजन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि घरों से निकालकर सड़कों पर फेंक जाने वाला कूड़ा गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गलियों में फेंकी गई प्लास्टिक का सामान और बाल गाय खा रही हैं। गायों के पेट में यह प्लास्टिक और बाल एक बड़े से ‘हेयर बॉल’ का रूप ले लेती है, जिससे गायों की मृत्यु तक हो जा रही है।

इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश की 513 गौशाला में 76 हजार गोवंश को संरक्षित किया जा रहा है। डॉ. पेंसिया को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नादरगंज स्थित कान्हा उपवन में आयोजित गौ पूजन एवं स्वच्छ विरासत समापन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने गौ पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं गौ संरक्षण के लिए कूड़े के समूचित निस्तारण में योगदान देने की अपील की। समारोह में कान्हा उपवन के लगभग 250 कर्मचारी व उनके बच्चे मौजूद रहे। इन कर्मचारियों के रहने के लिए नगर निगम द्वारा आवासीय व्यवस्थाएं की सुनिश्चित कर दी गयी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img