Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रोडवेज की घटना के बाद कार सवारों पर हमला

  • कार पर पथराव लाठी-डंडों से मारपीट कर किया जख्मी
  • सांप्रदायिक तनाव के चलते पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

भावनपुर: गुरुवार की देर रात भाई को लेने जा रहे कार सवार तीन युवकों पर रोडरेज की घटना के बाद एक गांव के ग्रामीणों ने जमकर पथराव करते हुए कार सवारों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव फैल गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक गांव मेदपुर निवासी हसरत अलीगढ़ में रहता है। जिसके दोस्त की गुरुवार को गांव में ही मौत हो गई थी उसे देखने के लिए वह देर रात अलीगढ़ से लौट रहा था। गढ़ रोड स्थित गेसूपुर गांव से लेने के लिए उसके भाई रौनक भतीजे आमिर व आसिम कार द्वारा देर रात लेने जा रहे थे।

बताया गया है कि जब वह दतावली गांव से पहले जंगल में पहुंचे तो वहां शराब के नशे में कार चला रहे कुछ युवकों ने उनकी कार में साइड मार दी। इस बात पर वे एतराज जताते हुए आगे निकल गए। लेकिन, आरोप है कि इसके बाद नशे में धुत कार सवारों ने अपने गांव दतावली में फोन करके घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद पीड़ितों का आरोप है कि जब वह गांव दतावली में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए एक दर्जन से भी ज्यादा लोग हाथों में लाठी-डंडे व ईट पत्थर लिए खड़े थे।

जिन्होंने कार रुकते ही कार पर पथराव कर दिया और सवारों को कार से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्द कहने के साथ भद्दे कमेंट भी किए गए। जिसके बाद तुम किसी तरह मौके से जान बचाकर भागे और घटना की सूचना गांव में दी।

जिसके बाद गांव में युवकों पर दूसरे गांव के दूसरे संप्रदाय के द्वारा हमला करने की घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। काफी लोग जमा हो गए हालांकि बाद में पीड़ित थाने पर पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने पुलिस पर आरोप है और शुक्रवार सुबह तक पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि इस मामले में भावनपुर पुलिस का कहना है कि घायलों की डॉक्टरी कराकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img