Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

तीन बदमाश गिरफ्तार कर भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: पुलिस ने विभिन्न स्थानों से देर रात के समय तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। दो बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने गांजा बरामद किया। तीनों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

पुलिस ने देर रात के समय कस्बे के पारसी अड्डे के पास निर्जन स्थान से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकडा गया बदमाश प्रमोद बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा का रहने वाला है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खडा हुआ था।

दूसरी घटना में पुलिस ने कस्बे के योगपुर रोड से गांव नसीरपुर निवासी हरेन्द्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से आधा किलोग्राम गांजा बरामद किया। तीसरी घटना में पुलिस ने गांव हबीबपुर के मोड से देवेन्द्र सैनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलोग्राम गांजा बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरेन्द्र व देवेन्द्र सैनी क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img