जनवाणी संवाददाता |
शामली: नगर के कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित गीत और कविता प्रस्तुत की। शनिवार को नगर के कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी मे लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल व प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने शहीद लाला लाजपत राय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यार्थिायें ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य, कविता प्रस्तुत की। शहीद लाला लाजपत राय के जीवन पर आधारित एक लघु-नाटिका प्रस्तुत करके छात्र-छात्राओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने शहीद लाला लाजपत राय की देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानी व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमेन शिखर गोयल, स्कूल प्रबंधक प्रियांक गोयल, उप प्रधानाचार्य मार्क सम्पायो और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

