Home Delhi NCR दिल्ली के सीएम को जान से मारने की मिली धमकी

दिल्ली के सीएम को जान से मारने की मिली धमकी

0
दिल्ली के सीएम को जान से मारने की मिली धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि एक शख्श ने देर रात दिल्ली पुलिस को फोन करके सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मानसिक तौर पर पीड़ित है।

सूचना के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जय प्रकाश है, और वह मुंडका का रहने वाला है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है व उसका दिमागी इलाज भी चल रहा है।