- पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल ने ईओ को लिखित मत सौंपकर रखी अपनी बात
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रांतीय पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल ने राजनैतिक आरक्षण के सम्बन्ध में मांगे गये लिखित अभिमत के अनुपालन में नगर पालिका कार्यालय धामपुर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को व्यक्तिगत रूप से अपना लिखित मत सौंपकर नगर विकास विभग उत्तर प्रदेश एवं शासन से आगामी होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सभी वर्गों में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की।

