जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सोना निवासी चौकीदार शीशपाल पुत्र चतुर 5 वर्षों से नगला मल शुगर मिल पर कार्य करता था। शीशपाल बीती शाम क्रय केंद्र पर ड्यूटी करने गया था, वापस ना आने पर परिजनों को जानकारी मिली कि उसकी अज्ञात कारण मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

