Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

नाहिद हसन का जेल आंदोलन राजनीति स्टंट: अनिल

  • भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान विरोध में उतरे

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के आगामी दो नवंबर के जेल भरो आंदोलन के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान उतर आए हैं। साथ ही, भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने भी कहा कि वे किसी भी कीमत पर कैराना का माहौल खराब नहीं होने देंगे।

कैराना से सपा विधायक चौ. नाहिद हसन ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पर निर्दोष लोगों को जेल भेजने तथा रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे। साथ ही, विधायक ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आगामी 2 नवंबर को जेल भरो आंदोलन करने ऐलान किया था। सपा विधायक के जेल भरो आंदोलन पर पुलिस-प्रशासन जहां अलर्ट है, वहीं भाजपा भज विरोध में उतर आई है। इससे एक बार फिर से चौपाल और चबूतरे के बीच सियासी जंग गर्मा गई है।

दरअसल, सपा विधायक ने अपने आवास पर गुरुवार को कोतवाली में हंगामा के बाद शाम को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कलस्यान चौपाल से जुड़े एक भाजपा नेता का नाम लिए बिना आरोप लगाए थे कि भाजपा नेताा कोतवाली में निर्दोष लोगों को पकड़वाने का काम कर रहे हैं तथा उसने अपनी चौपल को खत्म कर दिया हैं।

सपा विधायक की टिप्पणी के बाद शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने मोहल्ला आलकलां स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा विधायक को जनता की याद आई हैं। सपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

उन्होंने विधायक नाहिद हसन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई साल पहले कैराना के बाजार में तीन व्यापारियों के मर्डर कर दिए गए थे। तब सपा विधायक नहीं बोले। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हाथरस रेप पीड़िता के विरोध में सपा विधायक ने कैंडल मार्च निकाला था, लेकिन हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक युवती की हत्या के मामले में कोई कैंडल मार्च नहीं निकाला गया।

भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि सपा विधायक द्वारा कहा जा रहा हैं कि चौपाल खत्म कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि न तो चौपाल खत्म हुई और न होगी। चौहान ने विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा विधायक थाने का घेराव खूब शौक से करें, लेकिन अगर दूसरों पर आरोप लगाया जाएगा तो इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सपा विधायक द्वारा बुलाए गए जेल भरो आंदोलन में लोगों से शामिल न होने की अपील की हैं।

सपा विधायक माहौल खराब करना चाहते हैं: अनुज

शनिवार शाम को जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने कलस्यान चौपाल पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि स्व. बाबू हुकुम सिंह की विरासत कलस्यान चौपाल कभी खत्म नहीं होगी। सपा विधायक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर पुलिस से परेशानी है तो उनके पास उच्चाधिकारियो के अलावा न्यायपालिका के दरवाजे खुले हैं। इस तरह कस्बे का माहौल खराब करना सही नहीं होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img