Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आशीष पटेल ने प्राविधिक शिक्षा में रिक्त पदों की समीक्षा की

  • सहायता प्राप्त पालिटेक्नीको में आरक्षण नियमानुसार न होने पर पदों की भर्ती पर रोक लगाई
  • डिप्लोमा सेक्टर व डिग्री सेक्टर के रिक्त पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा जाए
  • 868 पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा गया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के रिक्त पदों, स्वीकृत पदों एवं भरे हुए पदों की गहन समीक्षा की। उन्होंने डिप्लोमा और डिग्री सेक्टर के अधिकारियों से समूह क से घ तक के स्वीकृत,भरे एवं रिक्त पदों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन रिक्त पदों के सापेक्ष अभी तक अधियाचन आयोग को नही भेजा गया उन सभी रिक्त पदों का अधियाचन संबंधित आयोग को 31 मार्च तक अवश्य भेज दिया जाय। उन्होंने जिन रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना है उन पदों को 30 अप्रैल तक भर लिया जाय। उन्होंने कहा कि पदों के भरे होने से कार्मिक अपने कार्य को और अधिक ध्यान देते हुये कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कर सकेगा। रिक्त पदों के भरे जाने से विभाग के कार्य और तेजी से संचालित होंगे तथा शैक्षिक संस्थानों में शिक्षण के स्तर को गुणवत्तापूर्ण किया जा सकेगा।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री के निर्देश पर 868 पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के नियमों व शासनादेश के अनुसार आरक्षण एवं रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाय। सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निको में आरक्षण नियमानुसार न होने पर पदों की भर्ती पर रोक लगाई है।

बैठक में प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार एवं कृपा शंकर सिंह, संयुक्त सचिव प्रभाकर मिश्रा, निदेशक प्राविधिक शिक्षा के. राम सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img