Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भूपेन्द्र सिंह चौधरी और धर्मपाल सिंह ने किया दीनदयाल जी को नमन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन करके कृतज्ञ नमन किया। पूरे प्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को शोषित, पीड़ित, निर्धन व निरीह व्यक्तियों के समग्र उत्थान अंत्योदय के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। उधर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृतिका पर प्रातः प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अंत्योदय के प्रणेता को नमन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा के कारण सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी राजनैतिक संगठन है। हमारी विचारधारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में निहित है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। क्योंकि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा हमें दीनदयाल से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही है।

47 4

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की सहजता, सरलता व सादगी उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख सुविधाओं से दूर निष्काम कर्मयोगी पं. दीनदयाल जी का एकात्ममानववाद का दर्शन हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके आधार पर हमें वैभव युक्त नए भारत की संकल्पना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिसमें संगठन के द्वारा कार्यकर्ता तथा कार्यकर्ता के द्वारा संगठन गतिमान होता है। इसलिए राष्ट्रीय, सामाजिक, वैचारिक दायित्वों के प्रति समर्पण के भाव के साथ ही संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव लेकर काम करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img