Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

दहेज के लिए तीन तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार

  • मंडावली पुलिस ने चालान किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: मंडावली पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने व तीन तलाक देने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ा निवासी सुलेमान पुत्र अकबर की पत्नी ने मंडावली थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने, घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमें पुलिस इस मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। मंडावली पुलिस ने रविवार को आरोपी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया और उक्त मुकदमे के तहत उसका चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img