Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

डबल इंजन की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विकास की और: मोहित बेनीवाल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ चला है, इसका ताज़ा उदाहरण सहारनपुर जनपद में आये 30 हज़ार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का माहौल बदला है , कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है सड़को का जाल बिछा है और इसी की नतीजा है कि जिस सहारनपुर को टापू की तरह देखा जाता था आज इस जनपद में लगभग 30 हज़ार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। पूरे देश के उद्योगपति आज प्रदेश में निवेश के लिये रुचि दिखा रहे हैं। यह निवेश शीघ्र ही जब धरातल पर उतरेंगे तो जनपद के विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देगी।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शारदा नगर क्षेत्र की 50 वर्ष पुरानी जल निकासी समस्या का समाधान किया, आज ड्रैनेज सिस्टम का काम तेजी से चल रहा है। माँ शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा । यह सब सम्भव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण जिनकी सरकार में किसी गुंडे माफ़िया की हिम्मत नही कि अपराध करने की सोच भी सके।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा और कहा कि

अधिक से अधिक जनता के बीच जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताएं।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, ज़िला प्रभारी डी के शर्मा, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुडडा, पूर्व सांसद राघवलखन, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, लोकसभा संयोजक विजयेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग सहित सभी विधानसभा प्रभारी, संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img