Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कन्या सुमंगला कैंप का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। सुनील कुमार शुक्ल प्रवक्ता मनोविज्ञान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत समस्त श्रेणियों के पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें 11 पात्र बालिकाओं के आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ दिनेश मौर्य प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र, डॉ वंदना सिंह प्रवक्ता मनोविज्ञान, श्रीमती दीपिका तिवारी जिला समन्वयक, छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ लालता प्रसाद महाविद्यालय श्रीदत्तगंज में 2 लाभार्थी, दीप नारायण सिंह महाविद्यालय तुलसीपुर में 1 लाभार्थी एवं राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा में 1 लाभार्थी, इस प्रकार कुल 15 लाभार्थी का आवेदन प्राप्त हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img