Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

चोरी की सात मोटरसाइकिलो के साथ एक आरोपी दबोचा, दो फ़रार

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की सात मोटरसाइकिलो व एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के व फरार दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार को पुलिस गश्त कर रही थी इसी दौरान क्षेत्र के गांव मरवा तिराहे के पास एक खेत मे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे अपनी ओर बुलाने का इशारा किया तो पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी शमशाद उर्फ भूरा पुत्र पीरु निवासी हरेटी जनता रोड थाना जनकपुरी व दानिश पुत्र रईस निवासी ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबंद मौके से फरार होने में कामयाब ह्यो गए।

पकड़े गए वाहन चोर से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम रविंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम दाशा मजरा थाना चिलकाना बताया। पुलिस ने उसके पास एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। उसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 6 चोरी की मोटरसाइकिले और भी बरामद की है।पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img