जनवाणी संवाददाता |
पुरकाजी: आगामी 25 फरवरी एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं समाजसेवी पूर्व चेयरमैन पुत्र सैय्यद मुनीर सईद के सानिध्य में मिस्टर नॉर्थ इंडिया नेशनल लेवल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन पुरकाजी स्थित मियाँ नसीम बैंकट हॉल सभागार में किया जाएगा।
सोमवार दोपहर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन मिया नसीम के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के कार्यक्रम आयोजक सैय्यद मुनीर द्वारा कहा गया की यह बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप नॉर्थ इंडिया की सबसे बड़ी चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें लगभग 10 राज्यों के बॉडी बिल्डर विभिन्न केटेगरी में प्रतिभा करेंगे। बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर पंकज त्यागी चेयरमैन ए बी बी ए उत्तर प्रदेश मिस्टर कामेश्वर त्यागी चेयरमैन जज मिस्टर तनवीर खान नेशनल जज आईबी बीएफ कमेटी मिस्टर राशिद काजी सेक्रेटरी आईबी गेस्ट रहेंगे।
इस चैंपियनशिप में जूनियर केटेगरी, सीनियर केटेगरी, मास्टर बॉडी बिल्डिंग केटेगरी को भी शामिल किया गया है। विभिन्न केटेगरी में जीते गए प्रतिभागियों को 21000 कैश मनी व गिफ्ट हेंपर दिए जायेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रत्येक बॉडी बिल्डर को गिफ्ट हैंपर एवं प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का उद्देश्य मिशन फिट इंडिया हिट इंडिया के अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नसीम मियां, मोहसिन मलिक, जहीर अख्तर ,आलम कुरैशी,राजा कुरैशी, आलम मेंबर, शाहनवाज़, इल्तिफ़ात, नदीम सेफ, दिलशाद झोझा, सोनू, फ़ुजैल, ओवैस आदि लोग मौजूद रहे।

