Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में किये जलाभिषेक

  • शिव चौक पर लगी श्रद्धालुओं की कतार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे हैं कांवड़िए

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि के मद्देनजर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे कांवड़िया मार्ग में पड़ रही शिव मूर्ति की परिक्रमा कर शीश नवांते रहे। मुजफ्फरनगर का कांवड़ मार्ग शिव भक्तों के जयघोष से गुंजायमान रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बढ़ रहे डाक कांवड़ियों का शोर कानों में अठखेलियां करता रहा।

49 11

महाशिवरात्रि के लिए शहर और देहात के सभी शिवालय, देवालय और मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाली शिवमूर्ति पर जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतार लगी रही।

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर शिवालय में चढ़ाते रहे। नगर में शिव भक्तों का आवागमन जारी रहा। कांवड़ पटरी मार्ग से होकर डाक कावड़ शिवभक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालय की ओर बढ़ते रहे। शहर में श्रद्धालुओं ने सबसे अधिक शिव मूर्ति पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा बोहरा वाला मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, सुभाषनगर का शिव मंदिर आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।

48 7

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक को भव्य रूप से सजाया गया। रंगीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य श्रृंगार किया गया। शहर और देहात के सभी शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई थी।

देहात में संभलहेड़ा और फिरोजपुर में भी शिव भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। इनके अलावा शुकतीर्थ में, जानसठ के प्राचीन महादेव मंदिर, खतौली के मराठा कालीन झारखंड शिवालय, नागेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। सभी मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 44 उपनिरीक्षकों के तबादले

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद पुलिस में कानून-व्यवस्था को और...

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...
spot_imgspot_img