जनवाणी संवाददाता |
खतौली: परम् पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर मुनिराज की सुयोग्य शिष्याओं का धर्म नगरी खतौली में हुआ प्रथम बार मंगल प्रवेश परम् पूज्य आर्यिका 105 अर्हम माता जी परम् पूज्य आर्यिका 105 संस्कृत माता जी, परम् पूज्य आर्यिका 105 अर्हन माता जी शनिवार को जैन समाज खतौली ने जैन साध्वीयो का पमनावली ग्राम से विहार कराकर खतौली में जैन साध्वियों की भव्य अगुवानी की। उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने माता जी का चरण प्रक्षालन किया।
इसी के साथ मंगल आरती की इस पावन अवसर पर पूज्य माताजी ने भक्तों को बताया धर्म के मार्ग का अनुसरण करने वाले व्यक्ति जीवन में महान बनते हैं। हमें सदैव संयमित वाणी बोलनी चाहिए जीवन में पुण्य कार्य करें आत्मा अमर और सुख का खजाना है। इस प्रकार का चिंतन हमें प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए जीवन को महान बनाने के लिए आत्म गुणों का चिंतन करना होगा प्रतिदिन देव दर्शन करें।
धार्मिक कार्यक्रम में नीरज जैन प्रवक्ता, सुशील जैन (अध्यक्ष जैन समाज ) प्रवीण जैन (महामंत्री जैन समाज) प्रदीप जैन टीकरी वाले अदिश जैन (पूर्व प्रवक्ता) प्रवीण जैन (टीकरी वाले ) राजीव जैन (गंगधाडी वाले) मुकुल जैन (अरिहन्त कम्युनिकेशन) हर्षित जैन अपार जैन विकास जैन मोहित जैन सुशील जैन,पारस जैन, अनुज जैन, तुषार जैन आदि सामाजिक बन्धु रहे माता जी का प्रवास श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन मंडी में रहेगा।

