Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आत्मनिर्भर भारत सहयोगी बनेगा मेले का आयोजन: युद्धवीर

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर के तहत सेक्टर-4 भेल में लगाए गए स्वदेशी दीपावली मेले में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर मुख्य अतिथि के रूप में अवलोकनार्थ आए। उनका स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया।

प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने स्थानीय उत्पाद, स्वदेशी बिजली उपकरण, झालरें एवं ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

युद्धवीर ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद के बढ़ावे, निर्बल वर्ग के सशक्तिकरण के लिए यह मेला पूर्ण सार्थक है। युद्धवीर जी ने कहा हस्त कारीगरों को पूर्णतः निशुल्क स्टॉल देकर नगर पालिका शिवालिकनगर एवं जिला प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है।

मेले में भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद रीना तोमर, धर्मेंद्र बिश्नोई, अरुण पंडित, राजेश बालियान, दीपक, अश्वनी शर्मा आदि ने प्रांत प्रचारक युद्धवीर का स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img