Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अदालत में अधिवक्ताओं का सम्मान बना रहेगा: निकिता

  • जिला बार एसोसिएशन ने एसडीएम सदर का किया सम्मान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला बार एसोसिशन ने नवनियुक्त उपजिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उप जिलाधिाकरी ने अधिवक्ताओं को सहयोग का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला बार अध्य्क्ष बिजेंद्र कुमार एडवोकेट, महासचिव सतेंद्र शर्मा एडवोकेट, दिलशाद एडवोकेट आदि ने ने एसडीएम सदर निकिता शर्मा को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि पीसीएस की परीक्षा पास करते ही पहले शामली जिले में ही उन्होंने अंडर ट्रेनिंग कार्य किया। इसके बाद उन्हें ऊन तहसील का कार्य भार दिया गया। अदालतों में हमेशा अधिवकाओं का सम्मान बना रहेगा। बार और बेच के हमेशा मधुर सम्बंध बने रहेंगे।

इस अवसर पर जिला बार अध्य्क्ष बिजेंद्र एडवोकेट ने अपने संबोधन में उम्मीद जताई कि अधिकारियों और अधिवकाओं का आपसी तालमेल हमेशा बना रहे। कोर्ट में विचाराधीन वादों का जल्द निस्तारण किया जाय। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सतेंद्र शर्मा ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img