Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

कैंटीन पहुंची नैक टीम, योग विज्ञान भी देखा

  • तीरंदाजी, शूटिंग रेंज, जिम तथा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम का भी किया निरीक्षण
  • नैक पीयर टीम ने छात्रों ने मिलकर उनका अनुभव भी जाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में चल रहे नैक निरीक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को नैक पीयर टीम के सभी छह सदस्यों ने एक साथ पौधरोपण कर निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद यह टीम रानी लक्ष्मी बाई छात्रावास गई जहां पर हॉस्टल की सभी सुविधाओं को देखा। इसके बाद टीम के अध्यक्ष प्रो. अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी के नेतृत्व में राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय पहुंची जहां पर पूरी टीम ने ई रिसोर्स सेंटर, समाचार पत्रों का आर्काइव सेक्शन, रीडिंग रूम, कैटलॉग इत्यादि को बहुत ही गहनता से देखा।

पुस्तकालय में पूरी टीम ने लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया जिसके बाद साहित्यकार कुटीर, कैंटीन मूल्यांकन भवन, डा. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में मैस में जाकर भोजन बनाने की स्थिति को देखा तथा मौजूद छात्रों से खाने की गुणवत्ता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम खेल विभाग पहुंची। खेल विभाग में उन्होंने खेल मैदान के साथ-साथ तीरंदाजी, शूटिंग रेंज, जिम तथा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

20 4

यहां से चलकर पूरी टीम तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल पहुंची जहां पर उन्होंने विभाग के पुरातन छात्रों से भेंट की तथा उनका परिचय प्राप्त किया। विभाग में बने स्टूडियों में पूरी टीम का साक्षात्कार किया गया तथा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न कार्यक्रमों को देखने के साथ-साथ विभाग से प्रकाशित समाचार पत्र परिसर का भी अवलोकन किया। रेडियो स्टूडियों का भी पूरी टीम ने गहनता से निरीक्षण किया।

इसके बाद पूरी टीम योग विज्ञान विभाग पहुंची। यहां पर वेलनेस सेंटर में विभाग के छात्र-छात्राओं ने एडवांस योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। साथ ही आनंदम केंद्र में ध्यान की क्रिया की गई तथा पीयर टीम को मर्म चिकित्सा भी दी गई। विश्वविद्यालय से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु एवं आयुवेर्दाचार्य स्वामी कर्मवीर द्वारा विभिन्न क्रियाओं एवं चिकित्सा के बारे में पीयर टीम को विस्तार से बताया गया।

भोजन के उपरांत पूरी नैक पीयर टीम द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट क्लीनिक, सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कुलानुशासक मंडल के साथ बैठक की। इसके बाद टीम द्वारा विभिन्न सैल तथा कुलसचिव वित्त अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक के साथ भी बैठक की गई। जिसके दौरान टीम विवि की प्रशासनिक, प्रवेश परीक्षा, परिणाम तथा वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

21 2

इसके बाद यह टीम अप्लाइड सांइस हॉल में पुरातन विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से मिली एवं उनका फीड बैक जाना। यहां से यह टीम बृहस्पति भवन पहुंची जहां पर वर्तमान छात्र-छात्राओं से वातार्लाप किया। साथ ही शिक्षा विभाग में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भी भेंट की।

इस टीम में अध्यक्ष के रूप में प्रो. अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी, सदस्य समन्वयक के रूप में प्रो. सुधांशु रंजन महापात्रा तथा सदस्य के रूप में प्रो. बस्वराज पदमाशली, प्रो. संजीव महाजन, प्रो. अनुपमा शर्मा व प्रो. चंद्रशेखरन कल्याणीथेवर के साथ विश्वविद्यालय के प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. मुकेश शर्मा, डा. संजीव कुमार, डा. विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img