Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

दिल्ली शराब नीति के जांच की आंच पहुंची पंजाब! 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई और ईडी के हाथ कुछ बड़े सुबूत मिलने की बात मीडिया में कही जा रही है। इसलिए एजेंसियों ने जांच का दायरा अब पंजाब तक बढ़ाने की तैयारी में हैं। हालांकि इससे पहले पिछले साल पंजाब के कुछ अधिकारियों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है। सूत्रों ने बताया है कि पंजाब आम आदमी पार्टी के कुछ नेता जांच एजेंसियों के रडार पर भी आ चुके हैं।

केजरीवाल के दावों में दमदारी

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर में ही अपने नेताओं की गिरफ्तारी का अंदेशा जता दिया था। उन्होंने 30 सितंबर को एक ट्वीट कर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाने वाले राघव चड्ढा की भी गिरफ्तारी का जिक्र किया था।

उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि चड्ढा की गिरफ्तारी किस केस में होगी और क्या आरोप होंगे इसे लेकर अभी कुछ नहीं पता है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में रविवार को होने वाली गिरफ्तारी का पहले ही अंदेशा जता दिया था।

जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो दिल्ली शराब नीति और पंजाब की एक्साइज पॉलिसी में कई बड़े लोग निशाने पर हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के बड़े सूत्रधारों में शामिल कुछ नेताओं समेत अन्य राज्यों के बड़े नेताओं की कॉल डिटेल समेत गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों को जब खंगाला गया तो बड़े खुलासे होते चले गए।

एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से लगातार दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है, उससे कई कड़ियां आपस में जुड़ती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि जुड़ती हुई कड़ियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होगी या उनको पूछताछ के लिए समन देकर बुलाया जाएगा इस बारे में जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पहले से हिरासत में लिए गए लोगों ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दिया है। उन बयानों के मुताबिक दिल्ली और पंजाब के बड़े नेता दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के चपेट में आ रहे हैं। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी फिलहाल अभी पहली बड़ी गिरफ्तारी ही मानी जा रही है।

मनीष सिसोदिया को अब ईडी ने किया गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से ईडी लगातार मनीष सिसोदिया से जेल में जाकर पूछताछ कर रही है, उससे जांच एजेंसियों को कुछ बड़ा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अगली कार्रवाई क्या होगी इसके बारे में कुछ कहने से बड़े अधिकारी अभी बच रहे हैं। लेकिन इस मामले में जांच कर रही एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ही इस मामले में और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसमें पंजाब से जुड़े कुछ नेता भी हो सकते हैं।

इसी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने कविता को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जैसे-जैसे इस पूरे मामले में संदेह की कड़ियां जुड़ती जाएंगी, संबंधित लोगों को जांच के लिए बुलाया जाता रहेगा।

जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पंजाब दिल्ली और तेलंगाना ही नहीं बल्कि नेता और बीच बड़े व्यापारी भी इसकी जद में आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पैसे के लेनदेन में जो खुलासे हुए हैं उसी कड़ी के आधार पर मामला न सिर्फ बड़ा बनता दिख रहा है बल्कि कई प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता भी इसमें दिख रही है।

पंजाब में दिल्ली एक्साइज पॉलिसी की तर्ज पर किए जाने वाले बदलाव को लेकर भाजपा समेत दूसरे बड़े नेताओं ने भी हमला बोला है। पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मांग की कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच पंजाब में भी की जानी चाहिए। उनका आरोप है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार किए हैं।

पंजाब भाजपा और अकाली दल से जुड़े नेता कहते हैं कि यहां की आम आदमी पार्टी सरकार ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के तुरंत बाद शराब नीति का ऑनलाइन फॉर्म वापस ले लिया और बाद में उसको रद्द कर दिया। पंजाब में भी एक्साइज पॉलिसी को लेकर विपक्षी दल लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है।

टीम केजरीवाल में शामिल हुए दो नए मंत्री

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img