Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में यह बोले अमित शाह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में हो रहे सीआईएसएफ के 54वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है आने वाले समय की सभी चुनौतियों को सीआईएसएफ पार करेगी।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में सीआईएसएफ का बहुत अहम योगदान है क्योंकि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जब इसके उद्योगों की सुरक्षा, हवाई अड्डों और बंदरगाहों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। सीआईएसएफ ने 53 सालों में सीआईएसएफ की स्थापना के सभी उद्देश्यों की परिपूर्ति की है।

अमित शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने देश के सामने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। अगर इस लक्ष्य की परिपूर्ति करनी है तो हमारे एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेल लाइन, औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है आने वाले समय की सभी चुनौतियों को सीआईएसएफ पार करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img