Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

निकाह से पहले दहेज में मांगा ट्रैक्टर, दूल्हा बंधक

  • भाकियू नेता की भतीजी की आई थी बारात, पुलिस से शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: दहेज में ट्रैक्टर मांगने पर दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया गया। आरोप है कि दूल्हा और उसके पिता ने दहेज में ट्रैक्टर लिए बिना निकाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा और बारात को बंधक बना लिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष आस मोहम्मद की भतीजी महेशर की मंगलवार को शादी थी। गांव कुल्हेड़ी में शादी का प्रोग्राम रखा गया था। जनपद शामली के गांव भैसानी निवासी वसीम से महशर पुत्री फरमान का निकाह होना था। गांव में बारात पहुंचने पर नाश्ता कराया गया। आरोप है कि खाना खाने के बाद बाराती जब निकाह में बैठे तो दूल्हा वसीम ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। लड़की वालों ने अपने आप को गरीब बताते हुए दहेज में ट्रैक्टर देने में असमर्थता जताई। जिस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने निकाह से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा हो गया।

दहेज में ट्रैक्टर मांगे जाने की जानकारी गांव वालों और भारतीय किसान यूनियन नेताओं को मिली तो उन्होंने दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान आसपास के गांव वाले और मेहमानों ने बारातियों और दूल्हा को बैठाकर पंचायत शुरू की। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। लड़की पक्ष के लोग 4 लाख का सामान पहले ही दूल्हा पक्ष को दे चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img