जनवाणी संवाददता |
गागलहेड़ी: बीते दिनों पकड़ी गई हजारों लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। जेसीबी की मदद से शराब की बोतलों को तोड़ा गया। इसके बाद इस पूरे शराब के जखीरे को पुलिस ने भूमि में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक अरुणाचल मार्का से भरा ट्रक पुलिस ने जब्त किया था।

जिसे आज कोर्ट व अधिकारियों की सहमति से नष्ट कराया गया है। यह शराब 13 हजार लीटर के लगभग थी। उन्होंने कहा कि जेसीबी की सहायता से शराब की बोतलों को तोड़ा गया।

इसके बाद शराब और बोतलों को जमीन में गड्ढा करके दबा दिया गया। शराब नष्ट करने के दौरान सीओ सदर के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

