Home Delhi NCR दिल्ली मौसम: किसानों की चिंता बढ़ी, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल

दिल्ली मौसम: किसानों की चिंता बढ़ी, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल

0
दिल्ली मौसम: किसानों की चिंता बढ़ी, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च से पांच दिन तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

जिससे तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि, 22 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।