Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सभी के लिए अनुकरणीय हैं भगवान परशुराम के आदर्श: विनोद शर्मा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भगवान परशुराम के आदर्श अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षाओं और जीवन से प्रेरणा लेकर सत्यमार्ग पर चलकर समाज का कल्याण किया जा सकता है। ब्राह्मण समाज को खास तौर पर परशुराम भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। उनकी प्रतिमा की स्थापना का सिलसिला शुरू हुआ है तो थमेगा नहीं। गंगा नदी के पवित्र घाटों के किनारे परशुराम भगवान की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

यह कथन है परशुराम सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा के। श्री शर्मा रविवार को रुड़की में भगवान परशुराम घाट समिति की ओर से स्थापित कराई गई प्रतिमा के अनावरण के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने सहारनपुर स्थित आवास पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराने की जरूरत है। पंडित विनोद ने कहा कि वेस्ट यूपी में नदियों के पवित्र घाट के किनारों पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का सिलसिला तेज किया जाएगा।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पार्षद नितिन त्यागी, पार्षद मनीष, पार्षद रमेश जोशी, चंद्रप्रकाश, नवीनराज, राहुल शर्मा, सचिन शर्मा, अंगद शर्मा, सागर शर्मा, विकास प्रधान, मोनू पंडित, अभिषेक शर्मा, मोनू नगला आदि मौजूद रहे। इसके पहले रुड़की में विनोद शर्मा का समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img