Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अमित शाह को विद्या मार्तंड की मानद उपाधि प्रदान की

  • विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया

  • गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने छात्रों को किया संबोधित

जनवाणी संवाददाता | 

हरिद्वार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में सीएम धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित का स्वागत किया। इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अमित शाह को विद्या मार्तंड की मानद उपाधि प्रदान की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीक्षांत समारोह में 182 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल प्रदान किये। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

23 28

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन की शुरूआत सभी को रामनवमी की शुभकामना देते हुए की। इस दौरान अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा उन्हें उम्मीद हैं कि अगली रामनवमी तक भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा आप सभी छात्रों को हमेशा ही अपने संस्थान पर गर्व रहेगा।

उन्होंने कहा गुरुकुल कांगड़ी पिछले 100 सालों से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को देश और दुनिया में फैला रहा है। गुरुकुल कांगड़ी ने वैदिक शिक्षा की परंपरा की जोत को जलाये रखा है। श्रद्धानंद ने गुरुकुल कांगड़ी से एक अभियान शुरू किया। यहां के छात्र आज देश दुनिया में उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

24 26

उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी। स्टार्ट अप को लेकर भी बाताया अमित शाह ने कहा मोदी सरकार ने भारत और भारतीयता को दुनिया में नये मुकाम पर पहुंचाया है। अमित शाह ने युवाओं से समग्र भारत के विकास में सहभागिता की अपील भी की।

सीएम धामी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि, ये हमारे लिए बहुत की गौरव का विषय है कि आज हमारे बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद देश में आतंकवाद, नक्सलवाद की घटनाओं पर रोक लगी है। आज देश सुरक्षित हाथों में हैं। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल थी।

26 21

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री अमित शाह 182 छात्रों को गोल्ड मेडल दिये। साथ ही इस दौरान 181 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img