Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

लैंग्वेज लैब के लिए 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए ₹1.75 करोड़ रुपए मंजूर

  • राजकीय पॉलीटेक्निक इटावा, संजय गांधी पालीटेक्निक अमेठी, सावित्रीबाई फुले राजकीय पालीटेक्निक, आजमगढ़ में स्थापित होगा लैंग्वेज लैब
  • कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी के छात्रों को भी मिलेगी सुविधा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में ‘लैंग्वेज लैब’ की स्थापना के लिए धनराशि ₹1.75 लाख रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राजकीय पॉलीटेक्निक, इटावा, संजय गांधी पालीटेक्निक, अमेठी, सावित्रीबाई फुले राजकीय पालीटेक्निक, आजमगढ़ के अलावा एससीएसपी योजनांतर्गत जनपद कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी के छात्रों को लाभ होगा।

लैब का सर्वाधिक लाभ छात्राओं को नौकरी में मिलेगा। अक्सर कम्युनिकेशन स्किल मजबूत न होने के चलते विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। ऐसे में इस लैब से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। लैंग्वेज लैब में छात्र भाषा पर अपनी पकड़ आसानी से मजबूत बना सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img