Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

फरार इनामी बदमाश बदन सिंह की आलीशान कोठी कुर्क

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी को पुलिस ने आज शनिवार की सुबह कुर्क कर लिया। टीपीनगर पुलिस ढोल नगाड़े बजाते हुए कोठी पर पहुंची और सारा सामान कुर्क करके ले गई।

इस कार्रवाई में एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस पंजाबीपुरा पहुंची।

पुलिस को घर के भीतर बदन सिंह बद्दो की बहन मौजूद मिली। कुर्की से पहले मकान के सभी दस्तावेजों की पुलिस जांच कर चुकी थी। दस्तावेजों में यह मकान बद्दो के नाम पर है। पुलिस ने अदालत का कुर्की आदेश पढ़कर सुनाया।

इसके बाद कोठी और उसके भीतर मौजूद सभी सामान को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने कई गाड़ियां बुलवाकर कोठी से सामान को निकलवाया।

पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और फरार हो गया। तभी से पुलिस व एसटीएफ बद्दो का सुराग नहीं लगा सकी।

बद्दो पर ढाई लाख रूपए का इनाम है। एसएसपी ने बद्दो की तलाश और कार्रवाई के लिए एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगाया है। बद्दो के करीबियों के खिलाफ पुलिस सबूत तलाश कर रही है, जो उसको संरक्षण देते थे।

पुलिस ने शुक्रवार को ही बताया था कि शनिवार को बद्दो के बेरीपुरा टीपी नगर स्थित मकान की कुर्की होगी। कुर्की के लिए पुलिस को कोर्ट से भी आदेश मिल गए हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि बद्दो पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img