Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

बुढ़ाना पुलिस ने किया लूट की दो घटनाओं का खुलासा

  • 12 घंटे के भीतर ही मिली सफलता, दो बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: बुढ़ाना पुलिस ने मोबाइल लूट की दो घटनाओं का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के मोबाइल, अवैध हथियार, व चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

गुरूवार को मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में अलग-अलग स्थानों पर राह चलते लोगों से 02 मोबाईल छीन कर ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों घटनाओं की जानकारी बुढ़ाना थाना पुलिस को दी गयी थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी।

एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश पर बुढ़ाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में बुढ़ाना पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए अपना जाल बिछा दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश बसी तिराहे के पास मौजूद हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को घेर लिया और मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कि वह बुढाना व सरधना क्षेत्र से राह चलते हुए व्यक्तियों से मोबाईल फोन छीन लेते थे तथा मजबूरी बताकर कम दामों पर बेच देते थे। आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में गुरूवार को मोबाईल लूट की दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम पुत्र मौहम्मद अली निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर व इमरान पुत्र बाबू निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का अपराधिक इतिहास है, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।

ये हुआ बरामद

मुठभेड़ के बाद बुढ़ाना थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बदमाशों के पास से दो मोबाईल (थाना क्षेत्र बुढाना से लूटे गए)। 9 मोबाईल चोरी व लूटे हुए (विभिन्न कम्पनी के)। 2 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल(चोरी की), 1 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है।

टीम में ये रहे शामिल

लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मागेराम कर्दम, अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, प्रेमचंद शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार, सुधीर कुमार व राजीव अत्री शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img