Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली क्षेत्र के जसमौर पठानपुरा में रुपयों के लेनदेन व मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडों व ईट पत्थर चल गए। इस संघर्ष में महिला व बच्चों सहित करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह गांव जसमौर पठानपुरा में उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहसुनी हो गई देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे व ईट पत्थर शुरु हो गये जिसमें दो पक्षों में भीषण संघर्ष हो गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। संघर्ष की सूचना मिलते हीकोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय तुरंत मय फोर्स के गांव में पहुँचे ओर घायलों बेहट सीएचसी भिजवाया।

घायलो में एक पक्ष के इनाम पुत्र चांद खान, दिलदार, अल्ताफ, नूरजहा, मुन्नी, मोहसिन, रहमान शामिल है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नजाकत पुत्र शराफत, छोटा, आँशु, सोनू, आमिर, सलीम घायल है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img