विवेक कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कराई मैराथन प्रतियोगिता
1300 युवाओं तथा बुजुर्गो ने प्रतिभाग किया
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में आशीष कुमार तथा महिला वर्ग में तृप्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पुरुष वर्ग में सोहित कुमार तथा महिला वर्ग में अक्षी रही तथा तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में सचिन कुमार एवं महिला वर्ग में शिवा रही। इसके अलावा प्रथम 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला व पुरुष दोनों वर्गो को अलग अलग दिये गये।