दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति की शोभायात्रा के दौरान लिए गए फोटो को एक भाजपा नेता द्वारा व्यापारी के गलत नाम से प्रस्तुत करने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद दर्जनों व्यापारी नजीबाबाद थाने पहुंचे और भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर सौंपी।