Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

…तो क्या माफिया अतीक का कुनबा मोस्ट वांटेड!, पढ़िए- पुलिस के दावे की पूरी रिपोर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रयागराज शूटआउट की, जहां सरेआम एक अधिवक्ता यानि उमेश पाल मर्डर मिस्ट्री की। प्रयागराज पुलिस वैसे तो दावे बहुत कर रही है। तो आइए जानते हैं कि कहां तक पहुंची पुलिस….

माफिया अतीक अहमद और उसका कुनबा अपराध की दुनिया में मोस्ट वांटेड है। पुलिस का दावा है कि करीब-करीब पूरे कुनबे पर प्रयागराज के उमेश पाल की हत्या करने, साजिश की रचने, पनाह देने का ना केवल आरोप है बल्कि आरोपों के सुबूत भी मिले हैं।

बता दें कि यूपी के प्रयागराज जिले की पुलिस माफिया अतीक की बहन आयशा, उसकी दो बेटियों पर इनाम भी घोषित करने की तैयारी में बताई जा रही है। तीनों पर उमेश पाल मर्डर केस की साजिश रचने और शूटरों की मदद करने का आरोप है।

मेरठ में शूटर को मिली थी पनाह

06 7

उमेश पाल मर्डर केस की जांच में पुलिस को पता चला है कि माफिया अतीक अहमद की बहन और दोनों भांजियों ने शूटर गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थीं। सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्रोतों से पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी के घर पर ही रूका था।

माफिया अतीक के बेटे असद से तय हुआ था निकाह

07 6

आयशा नूरी की एक बेटी से ही माफिया अतीक हमद के बेटे असद का निकाह तय हुआ था। यहां तक बताया जा रहा है कि गत वर्ष दोनों की सगाई भी हो गई है।

पांच लाख का ईनामी है माफिया का बेटा असद

08 7

माफिया अतीक अहमद का बेटा असद पर प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड केस में शामिल होने का आरोप है। इसी केस में प्रयागराज पुलिस ने असद पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

गिरफ्तार हो चुका है माफिया का बहनोई डॉ. अखलाख

09 6

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक अहमद को मेरठ से पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के घर रूका था। इस बात के सुबूत भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img