Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सिपाही की ​भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती, मचा हड़कंप

  • ड्यूटी पर तैनात सिपाही के घर में बहन-भांजी और मां थे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सिपाही के घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने सिपाही की छह माह की भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर 1.60 लाख की नगदी, डायमंड व सोने की तीन अंगूठियां, दो जोडी कुंडल, मंगलसूत्र समेत लाखों की डकैती डाली है। डकैती की घटना से पुलिस में मचा हड़कंप।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी सिपाही अमर जावला यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था और फिलहाल बरेली पुलिस लाइन में है। सिपाही के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है और घर में उसकी मां अकेली थी। जिसके चलते सिपाही अपनी बहन अंशू और छह माह की भांजी को छोड़कर ड्यूटी पर चला गया था।

बताते है कि सोमवार/मंगलवार की रात में करीब साढ़े 12 बजे आधा दर्जन बदमाश घर में घुस गए और छह माह की मासूम भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में निर्माण कार्य के लिए रखे 1.60 लाख रुपये, 3 जोड़ी कुंडल, एक डायमंड रिंग, दो सोने की अंगूठी और सोने का मंगलसूत्र लूट लिया।

सिपाही के घर में डकैती की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया है। वहीं बाबरी थाना प्रभारी समेत बाबरी पुलिस द्वारा रात्रि गश्त नहीं किए जाने और अपराध नियंत्रण नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...
spot_imgspot_img