Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात ओर ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को गेंहू, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ। गेंहू की पैदावार घटी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। जिससे गेंहू खरीद में मुश्किल आ रही है। सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेंहू खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया। किसान परेशान है। एक तरफ मौसम के कारण नुकसान दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है।

यादव ने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुन्देलखण्ड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 8 अप्रैल 2023 को ललितपुर के किसान विक्रम लोधी ने फसल की उपज कम होने और बैंक तथा साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 7 अप्रैल 2023 को ताल बेहट के किसान कृपाल ने फसल नुकसान होने से जहर खा लिया। इसी तरह से कई अन्य किसान आत्महत्या कर चुके हैं या सदमे से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की मदद के बजाय कागजी खानापूर्ति और हवाई घोषणाएं कर झूठी दिलासा दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को धोखा दे रही है। सरकार ने पहले तो गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। फिर गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया। आज भी गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार की उपेक्षा से गन्ना किसान संकट में है। आलू किसान भी बर्बाद हो गया। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली। अब गेहूं किसान भटकने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।

यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन अब तो सरकार आय दोगुना करने का नाम भी नहीं लेती है। इस सरकार में महंगाई बढ़ने से किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनका जीवन मुष्किल हो गया है। किसान अब भाजपा सरकार के धोखे को समझ चुका है। अब आने वाले समय में किसान एकजुट होकर भाजपा के झूठ का बदला लेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img