Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बीई और बीटेक में अंतर

Profile 6


साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स को अक्सर यह कंफ्यूजन होता है कि बीई में एडमिशन लिया जाए या बीटेक में। हालांकि, बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर आॅफ टेक्नोलॉजी (बी टेक) दोनों में इंजीनियरिंग की ही पढ़ाई होती है, लेकिन इन दोनों में अच्छा खासा फर्क है। आज हम आपको बता रहें हैं कि इन दोनों डिग्री कोर्सेस में अंतर क्या होता है।

जानें कहां से होते हैं बीई और बीटेक कोर्स

ऐसी यूनिवर्सिटीज या इंस्टीट्यूट्स जो इंजीनियरिंग के साथ अन्य क्षेत्रों के डिग्री कोर्सेस का भी संचालन करते हैं, वहां से इंजीनियरिंग करने पर हासिल होने वाली डिग्री बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग यानी बीई (बीई की होती है। जबकि, ऐसे विश्वविद्यालय या संस्थान जो सिर्फ और सिर्फ इंजीनियरिंग की डिग्री देते हैं, वह डिग्री बैचलर आॅफ टेक्नोलॉजी यानी बीटेक (बीटेक) की होती है। बीटेक के स्टूडेंट्स की अपेक्षा में बीई के स्टूडेंट्स को मैथ्स विस्तृत तरीके से पढ़ाया जाता है।

इन संस्थानों से हासिल करें बीई और बीटेक की डिग्री

बीई की डिग्री देने वाले कुछ प्रसिद्ध संस्थानों में बिट्स पिलानी, अन्ना यूनिवर्सिटी आदि नाम शामिल हैं। जबकि, प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी, एनआईटी और डीटीयू आदि बीटेक की डिग्री प्रदान करते हैं।

नॉलेज ओरिएंटेड होती है बीई की डिग्री

बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग की डिग्री में थ्योरी और फंडामेंटल पर ज्यादा जोर दिया गया है और यह मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर केंद्रित है। बीई की डिग्री नॉलेज ओरिएंटेड होती है। इसका सिलेबस हमेशा अपडेट नहीं किया जाता है।

इंडस्ट्रियल ओरिएंटेड बीटेक में जरूरी है इंटर्नशिप

बैचलर आॅफ टेक्नोलॉजी की डिग्री में प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इंडस्ट्रियल ओरिएंटेड होने के नाते इस डिग्री में सिलेबस को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। इस डिग्री को हासिल करने के बाद आपको इंटर्नशिप प्रोग्राम और इंडस्ट्रियल सर्वे करना जरूरी है। बीटेक वालों को जॉब में जल्दी सिलेक्शन मिलता है। वहीं, बीटेक के स्टूडेंट्स को मार्केट डिमांड की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया जाता है।


janwani address 8

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img