Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

टिकट के लिए विश्वकर्मा समाज के लोगों ने किया हंगामा

  • शांत नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री ने हड़काया, कपिदेव अग्रवाल बोले- हंगामा करने वाले नहीं है भाजपाई

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भाजपा कार्यालय पर टिकट न दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विश्वकर्मा समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने भी सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के मंच से उतरते ही हंगामा शुरू कर दिया था।

सोमवार शाम को निकाय चुनाव मैं अध्यक्ष और सभासद पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी पहुंचे। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संयम और धैर्य से काम लेकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंच से उतरकर गए तो विश्वकर्मा समाज के लोगों ने चुनाव में टिकट ने दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ता चला गया। लोगों को शांत होता न देख केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जमकर हड़काया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जो लोग हंगामा कर रहे हैं। वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। वह सपा के लोग हैं और हमेशा वोट भी सपा को ही देते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभासद पद चुनाव के लिए विश्वकर्मा समाज के रजत धीमान को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को टिकट देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि टिकट वितरण में सभी का प्रतिनिधित्व हो। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने जगदीश पांचाल का हवाला देकर कहा की पार्टी ने उन्हें दो बार पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया है। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर एमएलसी और दूसरे पदों से भी कार्यकर्ताओं को नवाजा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img