Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आज की ताजा 10 बड़ी खबरें..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आइए नजर डालते हैं आज की ताजा टॉप 10 खबरों पर..

1. अतीक और उसके भाई के मर्डर केस में, आरोपियों की आज पेशी..

21 18

आज बुधवार को यूपी के माफिया अतीक और अशरफ की हत्यारों की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी होनी बताई जा रही है। बता दें कि, हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य हैं।


2. मुकुल रॉय ने एक बार फिर भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान  

25 14

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात कही है। बता दें कि, मुकुल रॉय ने दिल्ली में बात करते हुए मीडिया से कहा कि, वह यहां गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।


3. गृह मंत्री अमित शाह आज एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

26 14

आज बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के प्रमुखों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।


4. आज मिल सकती है गर्मी से राहत!, हल्की बारिश की संभावना

27 14

आज राजधानी दिल्ली समेत यूपी में गर्मी से राहत मिलने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


5. कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या में आई गिरावट

28 11

जहां कोरोना ने एक बार फिर से बढ़ते मरीजों की संख्या से कहर मचाया हुआ था। वहीं, अब तापमान के बढ़ने से मरीजों के आंकड़े कम हुए हैं। बता दें कि, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन 7,633 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।


6. ज्ञानवापी परिसर में ही की जाएगी वजू की व्यवस्था

24 12

बीते मंगलवार को हुई अगुवाई वाली समिति बैठक में डीएम की यह सहमति बनी है कि, रमजान के दौरान ज्ञानवापी परिसर में ही वजू की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इस बैठक में यह भी तय हुआ कि सील वजूखाने के पास ही पुराने बाथरूम को तोड़कर शौचालय में तब्दील किया जाएगा।


7. अदाणी समूह पर बढ़ा 21 फीसदी कर्ज

29 15

आज बुधवार को मिली सूचना में अदाणी समूह पर पिछले एक साल में 21 फीसदी कर्ज बढ़ गया है। बता दें कि, समूह की और से लिए गए कुल कर्ज में वैश्विक बैंकों की हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी है।


8. भारत में दौरे के दौरान इस्राइल मंत्री ने भारत के लिए कही यह बड़ी बात..

23 12

इन दिनों भारत के दौरे पर चल रहे इस्राइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित इंडिया इस्राइल बिजनेस फोरम में भाग लिया है। इसी दौरान मंत्री नीर बरकत ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को जितना संभव हो, उतना अधिक व्यापक होना चाहिए।


9. आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का किया ऐलान

30 9

आज बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-2023 फाइनल और पहले दो एशेज टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

विश्व टेस्ट चैपियनशिप फाइनल और पुरुषों की एशेज टीम में पैट कमिंस (सी), स्टीव स्मिथ (वीसी), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन , मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर है।


10. शेयर बाजार की आज मंदी शुरूआत 

10 SHARE BAZAR

आज बुधवार को वीक के कारोबारी दिन में शेयर बाजार की मंदी शुरूआत हुई है। बता दें कि, इस दौरान सेंसेक्स 168.88 अंक तक टूटकर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 17650 के नीचे चला गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img