नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, भारी संख्या में जुटे विप्र बंधुओं
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष करते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बाद में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर अनुसरण करने का आहवान किया गया।