Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

दाहखेड़ी के जंगल मे 50 फिट ऊंचे पेड़ चढ़ा तेंदुआ

जनवाणी संवाददाता |

सिखेड़ा: क्षेत्र के दाहखेड़ी के जंगल मे एक तेंदुआ हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र से भटककर 50 फिट ऊची पेड की चोटी पर चढ़ गया। खेत पर काम कर किसानो और आसपास से गुजर रहे लोगो ने तेन्दुए को पेड पर चढ़ा देखा, तो लोगो मे कोतुहल पैदा हो गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सिखेड़ा पुलिस ने भीड़ को वहा तितर बितर किया। इसकी जानकारी वन विभाग को मिली वन विभाग की टीम भी तेन्दुए को पकड़ने के लिये मौके पर पहुंची।

तेन्दुए की जानकारी मिलते ही आसपास के गाँव के लोग भी पहुचे लोगो के शोर और एकत्र होती भीड़ को देखकर चीता भी घबरा गया और पेड पर चढ़ गया। फारेस्ट रेंजर कुलदीप सिंह ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटककर खेतो मे आ गया, उन्होंने बताया की तेन्दुए का स्वभाव लगातार विचरण करने का होता है कभी कभी यह भटककर गलत दिशा मे चले जाते है। उन्होने बताया की ऐसा लगता है। इस चीते के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा की टीम पकड़ने के लिये मौके पर है, उसे पकडकर शिवालिक की पहाड़ियों मे छोड़ा जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img