Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने खत्म किया है प्रदेश से माफिया राज: बृजेश पाठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकारों का डबल इंजन तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर तीसरा विकास का इंजन जोड़ दीजिए।

पाठक ने कानपुर व फर्रूखाबाद में आयोजित जनसभाओं में कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया राज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जड़ से खत्म किया है, यही कारण है परिवारवादी पार्टियां बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि देश का मान सम्मान तब बढ़ा जब इस देश के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक हुई, जब अभिनंदन की वापसी हुई तथा 370 समाप्त हुई।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने हार स्वीकार करते हुए खुद को चुनाव प्रचार से दूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय प्रदेश में गुंडागर्दी, माफिया राज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण की पराकाष्ठा ने प्रदेश में जंगल राज स्थापित कर दिया था। अपराधियों को सपा सरकार का संरक्षण प्राप्त था। प्रदेश में न व्यापारी सुरक्षित थे और ना ही प्रदेश की बेटियां सुरक्षित थी। सपा ने प्रदेश में सारी सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार, परिवारवाद व जातिवाद से युवाओं को ठगने का काम किया है।

पाठक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार में व्यापारी से लेकर बेटियों तक सब की सुरक्षा की गारंटी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि नगर निकाय में तीसरा इंजन जोड़कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में योगदान दें ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img